Showing posts with label 25 जिस तरह से फूलों की डालियाँ महकती हैं. Show all posts
Showing posts with label 25 जिस तरह से फूलों की डालियाँ महकती हैं. Show all posts

Wednesday, November 22, 2023

जिस तरह से फूलों की डालियाँ महकती हैं Salim Raza rewa

 


जिस तरह से फूलों की डालियाँ महकती हैं 

मेरे घर के आँगन में बेटियाँ महकती हैं 

💕

फूल सा बदन तेरा इस क़दर मोअ'त्तर है 

ख़्वाब में भी छू लूँ तो उँगलियाँ महकती हैं 

💕

माँ ने जो खिलाई थीं अपने प्यारे हाथों से 

ज़ेहन में अभी तक वो रोटियाँ महकती हैं 

💕

उम्र सारी गुज़री हो जिस की हक़-परस्ती में 

उस की तो क़यामत तक नेकियाँ महकती हैं 

💕

हो गई 'रज़ा' रुख़्सत घर से बेटियाँ लेकिन 

अब तलक निगाहों में डोलियाँ महकती हैं 

……………💕……………

جس طرح سے پھولوں کی ڈالیاں مہکتی ہیں 

میرے گھر کے آنگن میں بیٹیاں مہکتی ہیں 

💕

پھول سا بدن تیرا اس قدر معطر ہے 

خواب میں بھی چھو لوں تو انگلیاں مہکتی ہیں 

💕

ماں نے جو کھلائی تھیں اپنے پیارے ہاتھوں سے 

ذہن میں ابھی تک وہ روٹیاں مہکتی ہیں 

💕

عمر ساری گزری ہو جس کی حق پرستی میں 

اس کی تو قیامت تک نیکیاں مہکتی ہیں 

💕

ہو گئی رضاؔ رخصت گھر سے بیٹیاں لیکن 

اب تلک نگاہوں میں ڈولیاں مہکتی ہیں

……………💕……………

फ़ाइलुन मुफ़ाईलुन फ़ाइलुन मुफ़ाईलुन

212 1222 212 1222

बहरे हज़ज मुसम्मन अशतर मक़्फूफ़ मक़्बूज़ मुख़न्नक सालिम

……………💕……………

Gazal by salim raza rewa 06/19

मोअ'त्तर-ख़ुश्बूदार,सुगंधित, ज़ेहन-दिमाग़, हक़-परस्ती-सच्चाई का काम करते हुए,

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...