Saturday, August 19, 2023

जिंदगी का सहारा N


ज़िंदगी का  सहारा   मिले  ना  मिले
साथ  मुझको  तुम्हारा  मिले ना मिले
🎋
आजा  तुझको गले से लगा लू  सनम
फिर ये  लम्हें  दुबारा  मिले  ना मिले
🎋
जी ले खुशिओं की पतवार है हाँथ में
बहरे ग़म  में  किनारा  मिले न मिले
🎋
नीद में  ख़्वाब में  दिन  में  औ  रात  में
तू   मिले  कुछ  भी यारा  मिले ना मिले
🎋
क्या बताये  हुई  क्या है  मुझसे  ख़ता
सुनके  नज़रे  दुबारा    मिले ना मिले
____________________________

हमसफ़र तुम सा प्यारा मिले न मिले
साथ मुझको   तुम्हारा  मिले न मिले
🎋
इश्क़ का कर दे इज़हार तन्हा है वो
ऐसा  मौक़ा दुबारा   मिले  न  मिले
🎋
साँस बनकर रहो धड़कनों में मेरी
मुझको जन्नत ख़ुदारा मिले न मिले
🎋
वो भी होते तो आता मज़ा और भी
फिर सुहाना  नज़ारा  मिले न मिले
🎋
क्या बताये हुई क्या है मुझसे ख़ता
सुनके  नज़रे  दुबारा मिले ना मिले

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...