Showing posts with label 09 चमक रही है फ़िज़ाओं में चांदनी अब तक. Show all posts
Showing posts with label 09 चमक रही है फ़िज़ाओं में चांदनी अब तक. Show all posts

Monday, October 30, 2023

चमक रही है फ़ज़ाओं में चांदनी अब तक SALIM RAZA REWA


चमक रही है फ़ज़ाओं में चांदनी अब तक

तुम्हारे दम से ही रौशन है रौशनी अब तक


उमड़ रहा है समुंदर मेरे ख़्यालों का 

टपक रही है निगाहों से रौशनी अब तक


मेरे बदन का लहू ख़ुश्क हो गया होता 

अगर न होती मेरे जिस्म में नमी अब तक


उछल-उछल के ख़ुशी नाचती थी आँगन में 

खटक रही है उसी बात की कमी अब तक


कि जिसके हुस्न का चर्चा था सारे आलम में 

भटक रही है वो गालियों में बावरी अब तक


हसीन जाल मोहब्बत का  फेंक कर मुझ पर

वो कर रहा था मेरे साथ दिल लगी अब तक


तुम्हारी याद से रौशन है प्यार की गालियाँ 

तुम्हारे दम से मुनव्वर है ज़िंदगी अब तक

…………………❣️………………..

چم رہی ہے فضاؤں میں چاندنی اب تک

تمہارے دم سے ہی روشن ہے روشنی ابتک 


اُمنڈ رہاہے سمندر میرے خیالوں کا

تپکرہی ہے نگاہوں سے روشنی اب تک   


میرے بدن کا لہو خُشک ہو گیا ہوتا

اگر نہ ہوتی میرے  جِسم میں نمی اب تک


اُچھال اُچھل کے خوشی ناچتی تھی آنگن میں

کھٹک رہی ہے اُسی بات کی کمیں اب تک


 کِ جسکے حُسن کا چرچا تھا سارے عالم میں

بھٹک رہی ہے وہ گلیوں میں بابری اب تک


 حسین جل محبّت کا  پھینک  کر  مُجھ پر

وہ کر رہا تھا میرے ساتھ دِلّگی  اب تک 


تمہاری یاد سے روشن ہے  پیار کی گلیاں

تمہارے دم سے مُنوّر ہے زندگی اب تک

…………………❣️………………..

मुफ़ाइलुन फ़यलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन

1212 1122 1212 22/112

बहरे मुजतस मुसमन मख़बून महज़ूफ

…………………❣️………………..


_________________________ Oct-19  

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...