Showing posts with label 06 कैसे कहें की इश्क़ ने क्या क्या बना दिया. Show all posts
Showing posts with label 06 कैसे कहें की इश्क़ ने क्या क्या बना दिया. Show all posts

Saturday, November 25, 2023

कैसे कहें की इश्क़ ने क्या क्या बना दिया SALIM RAZA REWA


कैसे कहें की इश्क़ ने क्या क्या बना दिया

राधा को श्याम श्याम को राधा बना दिया

💕

उस बेर की मिठास तो बस जाने राम जी      

शबरी ने जिसको चख के है मीठा बना दिया

💕

यूसुफ़ न बन सका कभी तेरी निगाह में

लेकिन तुझे तो मैंने ज़ुलेख़ा बना दिया

💕

 ये  इश्क़ है जुनूं  है  मोहब्बत  है  या नशा                  

मजनू बना दिया कभी राँझा बना दिया 

💕

खिलता रहे ख़ुलूस-ओ- मोहब्बत का ये चमन

ये सोच के ख़ुदा ने ज़माना बना दिया

……………..💕……………..

کیسے کہیں کی عشق نے کیا  کیا بنا دِیا

رادھا کو شیام شیام کو رادھا بنا دِیا

💕

اُس بیر کی مِٹھاس تو بس جانے رام جی

شبری  نے جسکو چکھ کے ہے مِیٹھا بنا دِیا 

💕

یُوسُف نہ بن سکا کبھی تیری نگاہ میں

لیکن تجھے تو مینے زُلیخا بنا دیا

💕

 یہ عشق ہے جونوں ہے محبّت ہے یا نشہ

مجنوں بنا دِیا کبھی رانجھا بنا دِیا

💕

کھیلتا رہے خُلُوص و محبّت کا یہ چمن

یہ سوچ کے خُدا نے زمانہ بنا دِیا

……………..💕……………..

Salim Raza Rewa 

मफ़ऊल फ़ाइलात मुफ़ाईलु फ़ाइलुन Nove19

221 2121 1221 212

बहरे मज़ारिअ मुसमन अख़रब मकफूफ़ मकफूफ़ महज़ूफ़

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...