Showing posts with label 24 ख़ुश्बू नहीं घुली है पवन में अभी तलक. Show all posts
Showing posts with label 24 ख़ुश्बू नहीं घुली है पवन में अभी तलक. Show all posts

Sunday, November 12, 2023

ख़ुश्बू नहीं घुली है पवन में अभी तलक -सलीम रज़ा


ख़ुश्बू  नहीं घुली है पवन में अभी तलक

क्या मौसम-ए-ख़िज़ाँ है चमन में अभी तलक क्या


मेरे सुनहरे ख़ाब जलाकर हैं खुश बहुत

करते हैं शोले रक़्स कफ़न में अभी तलक


इस रोशनी ने हमको चबाया है इस क़दर

दाँतों के हैं निशान बदन में अभी तलक


हर धर्म के गुलो से महकता है ये चमन

ख़ुश्बू बसी है मेरे वतन में अभी तलक


अब तो बदन में पहली सी ताक़त नहीं रही

लज़्ज़त मगर वही है सुख़न में अभी तलक

…………………………..

خوشبو نہیں گُھلی ہے پون میں ابھی تلک

کیا موسمِ خِزاں ہے چمن میں ابھی تلک

 

میرے سنہرے خواب جلاکر میں خوش بہت

کرتے ہیں شعلےً رقش کفن میں ابھی تلک


اِس رَوشنی نے ہمکو چبایا ہے اِس قدر

دانتوں کے ہیں نِشان بدن میں ابھی تلک


ہر دھرم کے گلوں سے مہکتا ہے یہ چمن

خوشبو بسی ہے میرے وطن میں ابھی تلک


اب  تو  بدن میں پہلی سی طاقت نہی رہی

لذّت مگر وہی ہے سُخن میں ابھی تلک

………………………..


—— salim raza rewa 

मफ़ऊल फ़ाइलात मुफ़ाईलु फ़ाइलुन

221 2121 1221 212

बहरे मज़ारिअ मुसमन अख़रब मकफूफ़ मकफूफ़ महज़ूफ़

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...