Showing posts with label 74 मुश्किलें भरमार होती जा रही हैं आज कल. Show all posts
Showing posts with label 74 मुश्किलें भरमार होती जा रही हैं आज कल. Show all posts

Saturday, January 6, 2024

मुश्किलें भरमार होती जा रही हैं #saleemraza

 

मुश्किलें भरमार होती जा रही हैं आज कल

कोशिशे बेकार होती जा रही हैं आज कल

 

वो अदा-ए-दिल नशीं, क़ातिल नज़र हुस्न ओ हुनर

क़ाबिल-ए-इज़हार होती जा रही हैं आज कल

 

चाहिए इनको हमेशा इक दवाई की ख़ुराक

ख़्वाहिशें बीमार होती जा रही हैं आज कल

 

दौलत-ओ-शोहरत का लालच बढ़ गई हैं इस क़दर

ज़िंदगी आज़ार होती जा रही हैं आज कल

 

ऐ 'रज़ा' कुछ लड़कियाँ जो घर की ज़ीनत थीं कभी

रौनक़-ए-बाज़ार होती जा रही हैं आज कल

……………………..……………..

अदा-ए-दिल नशीं- मनमोहक अदा। क़ाबिल-ए-इज़हार- चर्चा करने के क़ाबिल। ज़ीनत-मर्यादा,सुंदरता का सबब।

……………..Sep18…………….


مشکلیں بھرمار ہوتو جا رہی ہیں آج کل

کوُششیں   بیکار ہوتی جا  رہی ہیں آج کل

 

چاہئے انکو ہمیشہ اِک دوائی کی خوراک

خواہشیں   بیمار ہوتی جا رہی ہیں آج کل


                     وہ ادا  دِل نشیں قاتِل نظر حُسن وہ   ہُنَر

 قابِل اِظہار ہوتی جا رہی ہیں آج کل   


دولت و شُہرت کا لالچ بڈھ گیا ہے اس قدر

زندگی آزر ہوتی جا رہی ہے آج کل


اے رضاؔ کچھ لڑکیاں جو گھر کی زِینت تھیں کبھی 

رونقِ   بازار   ہوتی  جا  رہی   ہیں آج  کل


……………ग़ज़ल की बहर……………

रमल मुसम्मन महज़ूफ़

फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाइलुन 

2122/2122/2122/212

……………..xxx……………..

#salimrazarewa #saleemrazarewa #salimraza #gazal 

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...