Sunday, October 29, 2023

अपनी ज़ुल्फों को धो रही है शब - ग़ज़ल सलीम रज़ा

 
अपनी ज़ुल्फों को धो रही है शब 
और ख़ुश्बू निचो रही है शब 
💕
मेरे ख़ाबों की ओढ़कर चादर
मेरे बिस्तर पे सो रही है शब 
💕
अब अंधेरों से जंग की ख़ातिर
कुछ चारागों को बो रही है शब
💕
सुब्ह-ए-नौ के क़रीब आते ही
अपना अस्तित्व खो रही है शब
💕
दिन के सदमों को सह रहा है दिन
रात का बोझ ढो रही है शब
💕
चाँद है मुंतज़िर चकोरी का 
आ भी जाओ कि हो रही है शब
…………..💕…………..
اپنی زلفوں کو دھو رہی ہے شب
اور خوشبو نِچو رہی ہے شب
💕
میرے خوابوں کی اوڑھ کر چادر
میرے بستر پہ سو رہی ہے شب
💕
اب اندھیروں سے جنگ کی خاطر
کچھ چراغوں کو بو رہی ہے شب
💕
صبح نو کے قریب آتے ہی
اپنا استتو کھو رہی ہے شب
💕
دن کے صدموں کوسہ رہا ہے دن
رات کا بوجھ دھو رہی ہے شب
💕
چاند ہے منتظر چکوری کا
آ بھی جاؤ کہ ہو رہی ہے شب
…………..💕…………..

Gazal by Salim Raza Rewa

No comments:

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...