Wednesday, October 25, 2023

बहारें कब लबों को खोलती हैं -सलीम रज़ा रीवा

 

बहारें कब लबों को खोलती हैं
बड़ी हसरत से कलियाँ देखती हैं 

💕
भले ख़ामोश हैं ये लब तुम्हारे 
मगर आँखे बहुत कुछ बोलती हैं 
💕
अमीर-ए-शहर का, क़ब्ज़ा है लेकिन 
ग़रीबों की दीवारें टूटती हैं 

💕
समुंदर को कहाँ ख़ुश्की का डर है
वो नदिया हैं जो अक्सर सूखती हैं
💕
न जाने कब हटा दें ज़ुल्फ अपनी
उन्हें एक टक ये आँखें देखती हैं
💕
रज़ा' है रब का ये अहसान मुझपर 
जो खुशियां मेरे घर में खेलती

……………🌺……………

بہاری کب لبوں کو کھولتی ہیں
بڑی حسرت سے کلیاں دیکھتیں ہیں

💕
بھلے خاموش ہیں یہ لب تمہارے 
مگر آنکھیں بہت کچھ دیکھتی ہیں

💕

امیرِ شہر کا قبضہ ہے لیکن 

غریبوں کی دیواریں ٹوٹتی ہیں

💕
سمندر کو کہا خوشکی کا ڈر ہے
وہ ندیاں ہیں جو اکثر سوکھتی ہیں

💕

نہ جانے کب ہٹا دی زلف اپنی
انہیں اک ٹک یہ آنکھیں دیکھتی ہیں

💕
رضا ہے رت کا یہ احسان مجھ پر
جو خوشیاں میرے گھر میں کھیلتی ہیں
……………🌺……………

Shayar by Salim Raza  

No comments:

A 20 GAZLEN SALEEM RAZA REWA

  🅰️ 20 ग़ज़लें  01 मुज्तस मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मस्कन मुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन  1212 1122 1212 22 ——— ——— —— —— ———- हर एक शय से ज़ि...